भारतीय वायुसेना को मिले तीन नए राफेल लड़ाकू विमान, मई 2020 को आएगी पहली खेप.
देश के पंतप्रधान नरेंद्र मोदी जी ने 20 नवंबर बुधवार को यह बायता की | फ्रांस ने तीन और राफेल विमान भारतीय वायुसेना को सौंप दिए हैं। सरकार ने बुधवार को कहा कि तीन राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना को सौंप दिए गए हैं|
और वायुसेना के पायलटों और तकनीशियनों को प्रशिक्षित करने के लिए इनका इस्तेमाल किया जा रहा है। बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रथम राफेल लड़ाकू विमान सौंपे जाने के बाद करीब 25 मिनट उड़ान भी भरी थी।
केंद्रीय मंत्री श्रीपद नायक ने कहा कि भारतीय वायु सेना 3 राफेल लड़ाकू विमान आज तक सौंपे गए हैं, जिनका उपयोग फ्रांस में भारतीय वायुसेना के पायलटों और तकनीशियनों के प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा है।
भारत और फ्रांस ने 36 राफेल विमानों के लिए सितंबर 2016 में लगभग 59,000 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। पहला राफेल विमान आठ अक्तूबर को भारत को सौंप दिया गया था। चार राफेल विमानों की पहले खेप मई 2020 तक भारत आ जाएगी। चार लड़ाकू विमानों की प्रथम खेप भारत में वायुसेना के अड्डे पर मई 2020 में आएगी। सभी 36 लड़ाकू विमानों के सितंबर 2022 तक भारत पहुंचने की उम्मीद है।
0 Comments